Sunday, 21 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मनासा में प्राकृतिक खेती पर विशाल कार्यशाला का आयोजन: 228 किसानों ने लिया भाग, विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू रहे उपस्थित | राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को इन्दौर एयरपोर्ट पर दी गई भावभीनी विदाई | राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में होगा राज्य स्तरीय समारोह शुक्रवार को विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में भव्य समारोह | राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक | नाबालीक बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में 01 साल से फरार आरोपी को थाना रामपुरा पुलिस को सायबर सेल की मदद से पकडने में मिली सफलता | लोकतंत्र रक्षा मौन रैली निकाल कांग्रेसियों ने किया चुनाव आयोग का पुतला दहन | अफीम नीति में 'कलर मैचिंग लाइब्रेरी' से जाँच का आधार प्रमुख रहेगा: अब कटेगा भ्रष्टाचारियों का पत्ता, नहीं कटेगा किसान का पट्टा 1998-99 से 2022-23 तक कटे हुए पट्टो को वापस दिए जाए अफीम नीति को लेकर आयोजित बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता ने अफीम किसानों | प्रधानमंत्री मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई | कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा पीएम आवास के 1250 मकान एक माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित 15 जुलाई तक 50% एसएचजी बैंक लिंकेज व 300 मुद्रा लोन का वितरण होगा | सभी होटल, रेस्टोररेंट, मेरिज गार्डन संचालक फायर सेफ्टी मॉकड्रील अवश्यी कर लें- श्री चंद्रा फायर सेफ्टी एवं विद्युत सुरक्षा ऑडिट भी अनिवार्य रूप से करवाएं कलेक्टेर ने सभी होटल, रेस्टोनरेंट मेरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दिए निर्देश | योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा् बनाए- प्रधान जिला न्याुयाधीश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय विशेष योग अभियान का शुभारंभ | जिले के सभी नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित | अंतर्राष्‍ट्रीय वरिष्‍ठ, वृ‍द्धजन दुर्व्‍यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस 15 जून को मनाया जावेगा | ग्रामीण युवाओं, युवतियों के लिए बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम | ग्रामीण युवाओं, युवतियों के लिए बकरीपालन एवं कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम | सम्‍भागायुक्‍त श्री सिह ने बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की | समाज में बाल विवाह एवं बाल सगाई रोकथाम के लिए व्याकपक जनजागरूकता जरूरी है-श्री चंद्रा शाला त्याबगी शतप्रतिशत बालक, बालिकाओं को स्कू लों में प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें- कलेक्टतर कलेक्ट्र ने बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश | बेहतर कानून व्यवस्था के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी रहें मुस्तैद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव "शिक्षा केंद्रों के निकट छेड़छाड़ की घटनाएं न हों, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें" मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गृह विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश मध्यप्रदेश में | जनपद साधारण सभा की बैठक 18 जून को | सभी छात्रावासों में शतप्रतिशत सीटो पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें-श्री मालवीय अ.ज.जा.आयोग के सदस्य् ने नीमच में की विभागीय समीक्षा |

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा पीएम आवास के 1250 मकान एक माह में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित 15 जुलाई तक 50% एसएचजी बैंक लिंकेज व 300 मुद्रा लोन का वितरण होगा
15, Jun 2026

image

नीमच, 15 जून 2026, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जनपद सीईओ, सहायक यंत्री एवं ब्लॉक समन्वयकों को योजनाओं में समयबद्ध प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण:  वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों में आगामी एक माह में जनपद पंचायत जावद में 700, मनासा में 350 एवं नीमच में 200 आवास पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2025-26 की शेष सभी स्वीकृतियां आगामी एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु जनपद सीईओ एवं ब्लॉक समन्वयकों को निर्देशित किया गया। जनपद पंचायत जावद की सभी अवयवों में कम प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त कर कार्य में सुधार हेतु चेतावनी दी गई।

एनआरएलएम एवं मुद्रा योजनाराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों का बैंक लिंकेज आगामी 10 दिवस में बैंकों में प्रकरण प्रस्तुत कर 15 जुलाई तक 50% लोन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीएम मुद्रा योजना में 15 जुलाई तक 300 हितग्राहियों का लक्ष्य एवं लखपति दीदी के तहत संपूर्ण प्रविष्टि पोर्टल पर 7 दिवस में पूर्ण करने को कहा गया।

मनरेगा एवं जल संरक्षण: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत अमृत सरोवर, खेत तालाब निर्माण, डगवेल रिचार्ज एवं जन भागीदारी से गाद निकासी की सफलता की कहानी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 1 जुलाई से विकसित भारत अभियान अंतर्गत कार्यों के चयन हेतु युक्त धारा एवं प्लानर सॉफ्टवेयर का प्रस्तुतीकरण किया गया। एक बगिया मां के नाम के हितग्राहियों को सामग्री देयक भुगतान में सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया। सभी पूर्ण कार्यों की जियो टैगिंग 30 जून तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीणसॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। सभी ब्लॉक समन्वयकों को हाईवे वाली पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर रोड साइड डंपिंग रोकने, ढाबों-दुकानों पर डस्टबिन लगवाने एवं जन जागरूकता चलाने के निर्देश दिए।

पीएम आवास के चिन्हित हितग्राहियों को शौचालय लाभ हेतु प्रविष्टि 7 दिवस में पूर्ण करने को कहा गया।

जल ग्रहण एवं पंचायत प्रकोष्ठजल ग्रहण परियोजना के सभी प्रगतिरत कार्य एवं तालाबों के पीचिंग कार्य 30 जून तक पूर्ण करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत स्तर पर कर संग्रहण की ऑनलाइन व्यवस्था का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा गया। कर संग्रहण में महिला स्व सहायता समूहों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए।

       बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच, जावद, मनासा, सभी सहायक यंत्री, ब्लॉक समन्वयक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी एवं जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |