Wednesday, 10 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को | आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रांरभ | मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की | मनासा में अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर प्रशासन का बड़ा छापा: कलेक्टर के निर्देश पर दिन भर चली जांच | मनासा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो किराना स्टोर पर औचक निरीक्षण, एक्सपायरी डेट का सामान जब्त | जनसुनवाई में संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा : 113 समस्याएं सुनीं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश सुम्मीबाई को 15 हजार की मदद, ट्रांसफार्मरों से हटेगा अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र अविलंब जारी करे कलेक्टर श्री चंद्रा बोले- 'जन सुरक्षा से कोई समझौता | 8वें पोषण पखवाड़े में नीमच ने रचा इतिहास: प्रदेश में द्वितीय, उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना पोषण पखवाड़ा 'जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का 85% विकास' थीम पर हुईं रैलियां, कार्यश | कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई | गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी: सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं | रात्रि चौपाल में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण: दंतलाई में कांक्रीट रैंप तैयार, शिवपुरिया में पाइप लाइन डालने की तैयारी चौपाल में मिले आवेदनों पर जल निगम ने की हुई कार्रवाई | पेयजल समस्या का तुरंत समाधान करें, मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन तैयार रखें' - कलेक्टर श्री चंद्रा समय-सीमा बैठक में सख्त निर्देश: सीएमओ करें वार्डों का रोजाना दौरा, फायर ब्रिगेड 24x7 तैयार रहे जल स्तर घटे नलकूपों पर लगेंगे सिंगल फेस पंप, खाद्य पदार्थों |

उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल
09, Jun 2026

image

कृषि उत्पादन आयुक्त श्री अशोक बर्णवाल की अध्यक्षता में इंदौर के एआईसीटीएसएल सभाकक्ष में सोमवार को रबी 2025-26 की समीक्षा एवं खरीफ- 2026 की तैयारी के लिये इंदौर संभाग की संभागीय समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कृषि विभाग के सचिव श्री निशांत वरवड़े, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री डी.पी. आहूजा, उद्यानिकी विभाग के सचिव श्री जान किंग्स ली, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, उद्यानिकी संचालक श्री अरविंद दुबे सहित संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती सपना लोवंशी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री अशोक बर्णवाल ने कृषि , उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, सहकारिता एवं अन्य संबंधित संस्थाओं की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों के संबंध में समीक्षा की। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर्स ने अपने-अपने जिलों में कृषि क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों के बारें में बताया।

बैठक में आयुक्त श्री बर्णवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे योजना बनाकर निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ति करें। अधिकारी मैदानी स्तर पर जाकर भौतिक सत्यापन के साथ इसकी मॉनिटरिंग भी करें। राज्य शासन की समस्त योजनाओं का लाभ हितग्राही किसानों को मिले और कोई भी इससे वंचित नहीं रहें। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। किसानों के द्वारा उत्पादित फसल का भुगतान समय सीमा में सुनिश्चित किया जाये।

बैठक में आयुक्त श्री बर्णवाल ने कहा कि अधिकारी किसानों से आग्रह करें कि उद्यानिकी में अपार संभावनाएं हैं, किसानों के बीच जाकर उद्यानिकी का रकबा अधिक बढ़ाने के लिये उन्हें प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार कम मूल्य की फसलों के बजाय अधिक मूल्य वाली फसलों का उत्पादन अधिक करें। कृषि उत्पादन में वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकों का प्रयोग करें और नवाचार को अधिक से अधिक बढ़ावा दें। अधिकारी किसानों को फसल उत्पादन के लिए समय पर बीज, उर्वरक आदि उपलब्ध करायें। खेतों में बीटी कॉटन के साथ अन्य कपास की प्रजातियों का भी उत्पादन करें, जिससे कीटों की समस्या कम होगी। सोयाबीन फसल के विकल्प के रूप में अरहर पूसा-16 को लगाकर उत्पादन बढ़ाया जायें। फसल उत्पादन के लिए किसान डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में जैविक खाद का इस्तेमाल करें। किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए मिट्टी परीक्षण करने के लिए प्रेरित करें। बेहतर मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला बनायें। किसानों की सुविधा के लिए सभी जिलों में खाद वितरण केन्द्र बनायें जायें। किसानों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए भण्डारण केन्द्र पर पर्याप्त विश्राम शेड की व्यवस्था की जायें। उन्होंने कहा कि संभाग में कोई भी किसान नरवाई (फसल अवशेष) नहीं जलायें, इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। नरवाई जलाने वाले किसानों के विरूद्ध पंचनामे और अर्थदण्ड की कार्रवाई में तेजी लायें। ई-मण्डी में भुगतान प्राप्त करने वाले किसानों को अधिक समय लग रहा है, उस पर ध्यान दिया जायें। यह प्रयास करें कि किसानों को ई-मण्डी में अपने भुगतान के लिए अधिक समय नहीं लगें। श्री बर्णवाल ने कहा कि संभाग के सभी कलेक्टर्स, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत संभाग में अधिक से अधिक पौधारोपण करायें।

प्रमुख सचिव सहकारिता श्री डी.पी. आहूजा ने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध कराने के कार्य में तेजी लायें। पैक्स सदस्यता अभियान में तेजी लायें और शिविर लगाकर लक्ष्य को पूरा करें। सहकारिता बैंक अधिकारी कृषि ऋण वसूली में तेजी लायें। सचिव कृषि श्री निशांत वरवड़े ने कहा कि अधिकारी अमानक उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रय करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करें। ऐसे विक्रताओं के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि जो हितग्राही उर्वरक भण्डारों से आवश्यकता से अधिक उर्वरक प्राप्त कर रहा है, अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उर्वरक का इस्तेमाल खेती के लिए ही किया जा रहा है या नहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लक्ष्य को सुनिश्चित करने के लिये तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किये जाये। संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि संभाग में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। किसानों की फार्मल रजिस्ट्री बनाने के कार्य में तेजी लायी जा रही है।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि इंदौर जिले में नरवाई जलाने की रोकथाम के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन हेतु वैकल्पिक संसाधन एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें नरवाई जलाने के बजाय पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से किसानों को पर्यावरण संरक्षण और मृदा स्वास्थ्य के महत्व से भी अवगत कराया जा रहा है। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि इंदौर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए ढक्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में सप्ताह में दो दिन प्राकृतिक उत्पादों (फल एवं सब्जियों) का विक्रय किया जाता है। इन उत्पादों को बेहतर प्रतिशाद मिल रहा है। ब्रिक्स सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों को भी यहां अवलोकन के लिए आमंत्रित किया गया है।

आलीराजपुर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि जिले में आम, सीताफल, पपीता आदि फलों का अच्छा उत्पादन हो रहा है। साथ ही भिण्डी, टमाटर आदि सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। नये-नये कलस्टर बनाये जा रहे है और अधिक से अधिक किसानों को इसमें जोड़ा जा रहा है। झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश भरसट ने बताया कि जिले का तरबूज का उत्पादन अधिक होता है,जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हो रही है। बड़वानी कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बताया कि जिले में केले का उत्पादन अधिक होने से इसकी मांग विदेशों में भी बढ़ रही है। साथ ही मिलेट्स का उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया जा रहा है। खरगोन कलेक्टर श्रीमती भव्या मितल ने बताया कि जिले में सफेद मूसली का उत्पाद अधिक मात्रा में हो रहा है, जिससे किसानों की आय बढ़ी है। हाईब्रिड मक्का का उत्पादन नवाचार के रूप में किया गया है। खण्ड़वा कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता ने कहा कि जिले में चीया, कोदो-कुटकी के अधिक उत्पादन से अच्छा लाभ हो रहा है, इससे किसानों को इन फसलों का अच्छा दाम भी रहा है। साथ ही कुसुम की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। धार कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा ने बताया कि ब्लू बैरी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने बताया कि जिले में ड्रिप सिंचाई के माध्यम से केले उत्पादन से किसानों को शुद्ध आय हो रही है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |