नीमच 03 जून 2026, प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय के वी.सी.कक्ष से वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य 5 जून से 21 जून तक प्रदेश एवं जिलो में आयोजित होने वाले जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन
एक पेड़ मॉ के नाम अभियान 3.0 के शुभारंभ, 8 जून से स्वच्छता अभियान, 12 से 18 जून तक त्रि-दिवसीय जनकल्याण शिविरों
के आयोजन, 19 व 20 जून को
प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशालाओं के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई और
आवश्यक निर्देश दिए गये।
नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।