Wednesday, 10 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को | आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रांरभ | मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की | मनासा में अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर प्रशासन का बड़ा छापा: कलेक्टर के निर्देश पर दिन भर चली जांच | मनासा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो किराना स्टोर पर औचक निरीक्षण, एक्सपायरी डेट का सामान जब्त | जनसुनवाई में संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा : 113 समस्याएं सुनीं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश सुम्मीबाई को 15 हजार की मदद, ट्रांसफार्मरों से हटेगा अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र अविलंब जारी करे कलेक्टर श्री चंद्रा बोले- 'जन सुरक्षा से कोई समझौता | 8वें पोषण पखवाड़े में नीमच ने रचा इतिहास: प्रदेश में द्वितीय, उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना पोषण पखवाड़ा 'जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का 85% विकास' थीम पर हुईं रैलियां, कार्यश | कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई | गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी: सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं | रात्रि चौपाल में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण: दंतलाई में कांक्रीट रैंप तैयार, शिवपुरिया में पाइप लाइन डालने की तैयारी चौपाल में मिले आवेदनों पर जल निगम ने की हुई कार्रवाई | पेयजल समस्या का तुरंत समाधान करें, मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन तैयार रखें' - कलेक्टर श्री चंद्रा समय-सीमा बैठक में सख्त निर्देश: सीएमओ करें वार्डों का रोजाना दौरा, फायर ब्रिगेड 24x7 तैयार रहे जल स्तर घटे नलकूपों पर लगेंगे सिंगल फेस पंप, खाद्य पदार्थों |

कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई
27, May 2026

image

नीमच 26 मई, 2026, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिलों के कलेक्टर्स को आबकारी व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन ने वर्ष 2026-27 की आबकारी नीति के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा निर्देश दिए हैं कि आबकारी विभाग अब अवैध रूप से संचालित शॉप बार, समय सीमा के उल्लंघन और ओवर रेटिंग जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य व्यापी विशेष अभियान चलाया जाए। नियमों की अनदेखी करने वाले मदिरा ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

     उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में राजपत्र में प्रकाशित नियमों के अनुसार आबकारी नीति का कड़ाई से पालन कराया जाएं। उन्होंने आबकारी विभाग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय ने सभी जिला अधिकारियों को बिंदुवार दिशा-निर्देश जारी कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। सरकार के इस कदम से अवैध रूप से मदिरा का विक्रय और उपभोग कराने वाले तत्वों पर शिकंजा कसेगा।

      उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि नीतिगत प्रावधानों में प्रदेश की सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों को पूरी तरह 'ऑफ श्रेणी' का घोषित किया गया है, जिसके तहत दुकान परिसर या उसके आसपास मदिरा सेवन की सुविधा उपलब्ध कराना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने नियमों के उल्लंघन करने की शिकायतों की सघन जांच के लिए विशेष दलों का गठन कर औचक निरीक्षण के बाद अवैध अहातों और उपभोग स्थलों को बंद करने के निर्देश दिये।

      उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि इसके साथ ही, मदिरा दुकानों के निर्धारित समय से प   हले खुलने और बंद होने के तय वक्त के बाद भी देर रात तक मदिरा की बिक्री किए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। राजपत्र में निर्धारित समय सीमा का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें गश्त करेंगी। वहीं, उपभोक्ताओं से तय मूल्य से अधिक राशि वसूलने यानी ओवर रेटिंग की शिकायतों पर रोक लगाने के लिए प्रत्येक दुकान पर विक्रय दरों का प्रदर्शन अनिवार्य किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मदिरा की वास्तविक दरों के सत्यापन के लिये दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा किए जाएं। कोई भी ठेकेदार यदि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर मदिरा बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ राजपत्र के प्रावधानों के तहत भारी जुर्माना और लाइसेंस निलंबन जैसी दंडात्मक कार्रवाई की जाएं।

      उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा है कि प्रदेश के पवित्र घोषित किए गए नगरों और क्षेत्रों में मदिरा की अवैध बिक्री पर भी पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गये हैं। इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में पूर्व से ही मदिरा दुकानों को पूरी तरह बंद रखने के आदेश लागू हैं। अब वहां किसी भी प्रकार के शराब के अवैध परिवहन या बिक्री को रोकने के लिए निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |