Wednesday, 10 ,June 2026
: malavsandesh@gmail.com
Contact Info

HeadLines

खुमान सिंह शिवाजी सागर की ऊंचाई बढ़ाने हेतु 164 करोड रुपए स्वीकृत | पुलिसवाले की दबंगई के खिलाफ गले में 'जूतों की माला' डाल जनसुनवाई पहुंचा किसान | महागढ़ सोसायटी फर्जीवाड़ा: फर्जी हस्ताक्षर से 2 लाख रुपए और खाद-बीज निकालने का आरोप | कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता: 6 दिन में 8 लाख का चोरी गया ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार | उद्यानिकी का रकबा बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करें : कृषि उत्पादन आयुक्त श्री बर्णवाल | भारत बन रहा ग्लोबल फार्मा हब, इसमें म.प्र. की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हितग्राही को बैंक से सब्सिडी और ऋण दिलाने में भी करें सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना से हो रहा है गरीब कल्याण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नागरिकों के जीवन को सार्थक बनाने का किया कार्य | मुख्‍य सचिव श्री जैन ने वी.सी.के माध्‍यम से की जनकल्‍याणकारी योजनाओं के क्रियान्‍वयन के अभियान की तैयारियों की समीक्षा | जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक अब 29 मई को | आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रांरभ | मुख्‍य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की | मनासा में अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर प्रशासन का बड़ा छापा: कलेक्टर के निर्देश पर दिन भर चली जांच | मनासा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो किराना स्टोर पर औचक निरीक्षण, एक्सपायरी डेट का सामान जब्त | जनसुनवाई में संवेदनशील कलेक्टर श्री चंद्रा : 113 समस्याएं सुनीं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश सुम्मीबाई को 15 हजार की मदद, ट्रांसफार्मरों से हटेगा अतिक्रमण, मृत्यु प्रमाण पत्र अविलंब जारी करे कलेक्टर श्री चंद्रा बोले- 'जन सुरक्षा से कोई समझौता | 8वें पोषण पखवाड़े में नीमच ने रचा इतिहास: प्रदेश में द्वितीय, उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना पोषण पखवाड़ा 'जीवन के पहले 6 वर्षों में मस्तिष्क का 85% विकास' थीम पर हुईं रैलियां, कार्यश | कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा नियमों का उल्लंघन करने वाली मदिरा दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई | गर्भवती महिलाओं की जांच में लापरवाही पड़ी भारी: सीएचसी जीरन के दो लैब टेक्नीशियन निलंबित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी, बिना जांच रिपोर्ट देने पर कार्यवाही हुई कलेक्टर ने कहा गर्भस्थ शिशु-माता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं | रात्रि चौपाल में प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण: दंतलाई में कांक्रीट रैंप तैयार, शिवपुरिया में पाइप लाइन डालने की तैयारी चौपाल में मिले आवेदनों पर जल निगम ने की हुई कार्रवाई | पेयजल समस्या का तुरंत समाधान करें, मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन तैयार रखें' - कलेक्टर श्री चंद्रा समय-सीमा बैठक में सख्त निर्देश: सीएमओ करें वार्डों का रोजाना दौरा, फायर ब्रिगेड 24x7 तैयार रहे जल स्तर घटे नलकूपों पर लगेंगे सिंगल फेस पंप, खाद्य पदार्थों |

वर्ष 2021 से जहरीली शराब के फरार आरोपी को पिपलियामंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी पर 10 हजार रू. का ईनाम उद्घोषित था।
13, Jun 2024

image

 पुलिस महानिदेशक महोदय, म०प्र० द्वारा फरार आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु विशेष रूप से अभियान संचालित किया है, उक्त निर्देशों की अनुपालना हेतु पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के माध्यम से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष रूप से प्राथमिकता से निर्देशित किया है। उक्त अभियान का जिला स्तरीय पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मल्हारगढ श्री नरेन्द्र सोलंकी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पिपलियामंडी श्री नीरज सारवान के नेतृत्व में वर्ष 2021 फरार आरोपी हंसराज पिता जागेश्वर प्रसाद यादव उम्र 56 साल निवासी म.नं. 291 ब्लाक ए दिव्य रॉक आयरलेण्ड पंचडेरिया रोड सांवेर इंदौर को किया गिरफ्तार।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 24.07.2021 को महिपालसिंह उर्फ नेपालसिंह पिता गोपालसिंह, पिंटूसिंह पिता महिपालसिंह, गजेन्द्रसिंह पिता महिपालसिंह द्वारा अपनी ग्राम खखरई स्थित किराना दुकान से बिना लेबल सील की अवैध शराब बेची थी, जिससे शराब सेवन करने वाले घनश्याम बावरी, श्यामलाल मेघवाल, रामप्रसाद गायरी, मनोहर बागरी एवं तिलकसिंह जाटव की मृत्यु हुई। उक्त में आरोपियों के विरूद्ध थाना पिपलिया मण्डी पर धारा 304, 308, 328, 109, 201, 467, 468, 471, 34 भादवि, 49-ए व 42 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था। अपराध की विवेचना में आरोपी हंसराज पिता जागेश्वर प्रसाद यादव द्वारा आरोपीगणों को अवैध शराब बनाने के लिये क्वाटर उपलब्ध कराये गये। आरोपी हंसराज वर्ष 2021 से अपने निवास पते से फरार होना पाया गया था। पूर्व में उक्त आरोपी की तलाश कई बार उसके निवास पते एवं रिश्तेदारी में की गई परन्तु आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये की ईनामी उद्घोषणा जारी की गई थी।

कृत कार्यवाही :- पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री अनुराग सुजानिया द्वारा जिला मन्दसौर में जहरीली

शराब में वांछित फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु जिला स्तरीय अभियान संचालित किया जा रहा है जिसका पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गौतम सोलंकी द्वारा किया जा रहा है। अभियान के अन्र्तगत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ श्री नरेद्र सोलंकी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी पिपलियामंडी श्री नीरज सारवान के नेतृत्व में थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा अपराध क्र 266/21, 268/21, 269/21, 270/21, 271/21, 300/21, 40/22 और 292/22 में वर्ष 2021 से फरार आरोपी हंसराज पिता जागेश्वर प्रसाद यादव उम्र 56 साल निवासी म.नं. 291 ब्लाक ए दिव्य रॉक आयरलेण्ड पंचडेरिया रोड इंदौर को अपने निवास से किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता- हंसराज पिता जागेश्वर प्रसाद यादव उम्र 56 साल निवासी म. नं. 291 ब्लाक ए दिव्य रॉक आयरलेण्ड पंचडेरिया रोड सांवेर जिला इंदौर।

सराहनीय कार्य :-निरीक्षक श्री नीरज सारवान थाना प्रभारी पिपलियामंडी, उनि नितिन कुमावत, प्र०आर आशीष बैरागी, सायबर सेल मंदसौर, कार्य० प्रआर सुनील टेलर, आरक्षक दिलीप मेघवाल, आरक्षक देवेन्द्र सिंह, आरक्षक चालक सुन्दर थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर


विज्ञापन पर विशेष आफर 12 माह ,6 माह ,3माह,1माह,1दिन के सभी आफर उपलब्ध सम्पर्क करे 9303758999 | मालव सन्देश लाया है खुशियों की सोगात मालव सन्देश एण्डरोइड एप्प और यूट्यूब चेनल को आवश्यकता है होनहार युवको की| मालव सन्देश परिवार का हिस्सा बने और कमाए पैसे हर तहसील स्तर पर सम्वाददाता न्युक्त करना है | | अपने वाट्सएप्प पर खबरे पाने के लिए अपने ग्रुप में 9303758999 मोबाइल नम्बर को जोड़े | सम्वाददाता बनने के लिए सम्पर्क करे 9303758999 | malavsandesh@gmail.com | खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9303758999 या अपने क्षेत्र के संवाददाता से | Wel come to Malav Sandesh website News Portal |